55 Gratitude Affirmations in Hindi: 21 दिन करके देखें

Hello beautiful souls, हमें ईश्वर ने बहुत कुछ दिया है लेकिन शायद ही हम कभी ईश्वर के उन उपहारों के लिए शुक्रिया अदा करते है। जब हम किसी भी चीज को पाकर शुक्रगुजार होते है, उसे ही कृतज्ञता (Gratitude) कहते है। आज कि ब्लॉगपोस्ट में मैँ आपके लिए Powerful Gratitude Affirmations in Hindi लेकर आई हूँ। इन gratitude affirmations को आपको 21 दिनों तक रोजाना बोलना है और बस फिर अपनी ज़िंदगी में जादू देखने के लिए तैयार हो जाइए।

Gratitude Affirmations in Hindi: 21 दिन करके देखें 

gratitude affirmations, Gratitude Affirmations in Hindi, morning gratitude affirmations, powerful gratitude affirmations, gratitude affirmations to the universe, self worth gratitude affirmations, gratitude affirmations for money, the most powerful gratitude affirmations, daily gratitude affirmations, gratitude affirmations for manifesting, gratitude affirmations to god, gratitude affirmations for self love, gratitude affirmations for success, night gratitude affirmations, money gratitude affirmations, gratitude affirmations for health, list of gratitude affirmations, gratitude affirmations for relationships, gratitude affirmations before sleep, best gratitude affirmations, 55 Gratitude Affirmations in Hindi: 21 दिन करके देखें, 55 Gratitude Affirmations in Hindi,


यदि आप अपने जीवन में किसी भी चीज को पाकर खुश और आभारी है तो इसे ही कृतज्ञता (Gratitude) कहते है। यदि आप रोजाना gratitude affirmations कि प्रैक्टिस करते है तो इससे आपका ध्यान अपने जीवन में मौजूद प्रचुरता (Abundance) की और स्थानांतरित हो जाता है, जिससे आप अपने जीवन में और अधिक प्रचुरता को आकर्षित करते है। इसीलिए आपने सुना होगा कि आप जिन भी चीजों के लिए कृतज्ञ है, वो बढ़ती चली जाती है। यदि आप अपनी सेहत के लिए कृतज्ञ है तो आपकी सेहत बढ़ती चली जाएगी और यदि आप अपनी समृद्धि के लिए कृतज्ञ है तो आपकी समृद्धि बढ़ती चली जाएगी।
नीचे 55 Gratitude Affirmations in Hindi दी गई है। इन gratitude affirmations में मैंने gratitude affirmations for money, gratitude affirmations for self love, gratitude affirmations for successmorning gratitude affirmations, night gratitude affirmations, gratitude affirmations to god, gratitude affirmations to the universe आदि शामिल करी है। आपको इन सारी Gratitude Affirmations in Hindi को 21 दिनों तक लगातार दोहराना है क्योंकि 21 दिनों में आपका अवचेतन मन री-प्रोग्राम हो जाता है। यदि कोई भी दिन अगर छूट जाता है तो दोबारा आपको पहले दिन से शुरू करना है और 21 दिनों तक लगातार ये 55 gratitude affirmation बोलनी है। साथ ही, 55 angel number भी माना जाता है तो इन Affirmations से आपको जरूर लाभ मिलेगा। 
  1. धन्यवाद ब्रह्मांड, मुझे यह जीवन देने के लिए मैँ आपकी आभारी हूँ।
  2. धन्यवाद, मैँ आज के इस नए शुभ दिन के लिए भगवान का दिल से शुक्रिया करती हूँ।
  3. मेरे जीवन की सभी खुशियों के लिए मैँ ईश्वर कि शुक्रगुजार हूँ।
  4. मैँ अपने स्वस्थ शरीर के लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हूँ।
  5. धन्यवाद, मेरे माता-पिता को जिनके माध्यम से मुझे यह जीवन मिला है।
  6. धन्यवाद, मेरी इस आत्मा का जो मेरा मार्गदर्शन करती है।
  7. धन्यवाद, उन सभी रिश्तों का जो सदैव मेरे साथ खड़े रहते है।
  8. धन्यवाद, मेरे दोस्तों का जो हमेशा मेरी सहायता के लिए तैयार रहते है।
  9. धन्यवाद, उन सभी लोगों का जिन्होंने बुरे या अच्छे वक्त में मेरा साथ दिया।
  10. धन्यवाद, उन अवसरों का जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने का मौका दिया।
  11. धन्यवाद, मेरे फेफड़ों तक जा रही उस वायु का, जो मुझे जीवन दे रही है।
  12. धन्यवाद, इन हवाओ का जो मुझे सुख से भर देती है।
  13. धन्यवाद, उस भोजन का जो मुझे ऊर्जा देता है।
  14. धन्यवाद, उस पानी का जो मेरी प्यास बुझाता है।
  15. धन्यवाद मेरे हाथों को, जिनकी सहायता से मैँ प्रत्येक काम करती हूँ।
  16. धन्यवाद, मेरे स्वस्थ पैरों के लिए।
  17. धन्यवाद, मेरी सुंदरता के लिए।
  18. इस ब्रह्मांड कि प्रत्येक वस्तु किसी ना किसी रूप में मेरे जीवन को समृद्ध बना रही है और इसके लिए मैँ कृतज्ञ हूँ।
  19. धन्यवाद, मेरे घर के लिए। मेरा घर मुझे सुरक्षा प्रदान करता है।
  20. धन्यवाद, मेरी आँखों के लिए जिनसे मैँ यह रंग-बिरंगी दुनिया देखती हूँ।
  21. धन्यवाद, मेरे कानों के लिए।
  22. धन्यवाद, मेरे मस्तिष्क को जिसमे अच्छे विचारों का सृजन होता है।
  23. धन्यवाद, मेरी आर्थिक समृद्धि के लिए।
  24. धन्यवाद मेरे जीवन में शांति के लिए।
  25. धन्यवाद, उन सभी लोगों का जिन्होंने मेरी कभी न कभी सहायता की है।
  26. धन्यवाद, मेरे उन गुरुओं का जिन्होंने मुझे इस जीवन को जीने योग्य बनाया है।
  27. धन्यवाद, मेरी उन पुस्तकों का जिनसे मुझे ज्ञान मिला है।
  28. धन्यवाद, मेरे मोबाईल फोन के लिए जिससे मुझे दुनिया कि सारी जानकारी मिलती है।
  29. धन्यवाद, इस बिजली का जिसकी सहायता से मेरा जीवन सुखी है।
  30. धन्यवाद, इस सुंदर मन मोहने वाली प्रकृति का।
  31. धन्यवाद, इन पेड़-पौधों का जो अनेक प्रकार से मेरे लिए उपयोगी है।
  32. धन्यवाद, इस मिट्टी का जिसमे अनाज उगता है।
  33. धन्यवाद, सूर्य के प्रकाश का।
  34. धन्यवाद, मेरे वाहनों का जिनकी सहायता से मैँ आवागमन करती हूँ।
  35. धन्यवाद, उस प्रेम का जो मेरे हृदय को आनंदित कर रहा है।
  36. उन चुनौतियों के लिए धन्यवाद जिन्होंने मुझे और अधिक मजबूत और बुद्धिमान बनाया है।
  37. धन्यवाद, मेरी बुद्धि के लिए क्योंकि मेरी इसी बुद्धि से मैँ हर अनचाही परिस्थिति से बाहर निकल जाती हूँ।
  38. धन्यवाद, मेरी उस आंतरिक मजबूती का जिससे मैँ हर बुरे समय से बाहर निकली हूँ।
  39. धन्यवाद, इस शांति और स्वतंत्रता भरे माहौल के लिए।
  40. धन्यवाद, उन पैसों का जिनकी सहायता से मैँ अपनी सारी जरूरते पूरी करती हूँ।
  41. धन्यवाद, इस खुशी और कृतज्ञता से भरे वर्तमान पलों के लिए।
  42. धन्यवाद, उन स्थितियों का जिन्होंने मुझे Gratitude का महत्व समझाया।
  43. धन्यवाद, मेरी उन सभी वस्तुओं का जो मेरे जीवन को सुखी बनाती है।
  44. धन्यवाद, मेरे कपड़ों का जो मुझे बहुत पसंद है।
  45. धन्यवाद, मेरे उस बिस्तर का जो सोते वक्त मुझे सुखद अहसास कराता है।
  46. मैँ खुद से बहुत प्रेम करती हूँ और इस प्रेम के लिए मैँ ईश्वर की आभारी हूँ। 
  47. मैँ मुझे मिली सभी दुआओं और ब्रह्मांड के सभी वरदानों के लिए कृतज्ञ हूँ।
  48. मैँ मेरी एकाग्रता के लिए ईश्वर को धन्यवाद देती हूँ।
  49. मैँ अपने वर्तमान क्षण के लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हूँ।
  50. मेरे पास जो कुछ भी है, रोजाना उसमें वृद्धि हो रही है, इसके लिए मैँ ईश्वर की आभारी हूँ।
  51. धन्यवाद, मुझे मिली प्रत्येक सफलता के लिए।
  52. धन्यवाद, मुझे मिली सभी प्रशंसाओ के लिए।
  53. मैँ सभी के लिए दयालु हूँ और मैँ अपनी इस दयालुता के लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हूँ।
  54. अपनी इच्छा के अनुसार जीवन बनाने कि शक्ति और स्वतंत्रता के लिए मैँ आभारी हूँ।
  55. मैँ अपनी सकारात्मक सोच और इस अद्भुत जीवन के लिए आभारी हूँ।
आप अपनी तरफ से भी अपने लिए Gratitude Affirmation बना सकते है। आप हर उस चीज के लिए कृतज्ञ हो सकते है, जो आपके पास अभी मौजूद है। जैसे- पंखे, कूलर, AC, घर, गाड़ी, पैसे, सेहत, शारीरिक अंग, भोजन, पानी, वायु या कोई खुश भरे पल या जो भी चीज आपको अच्छी लगती है, उसके लिए आप कृतज्ञता प्रकट करेंगे तो वो बढ़ती चली जाएगी।

आज आपने क्या जाना

इस लेख में मैंने आपको Gratitude Affirmations in Hindi बताई है। आपके लिए ये gratitude affirmations वरदान साबित होने वाली है पर आपको इन्हे कम से कम 21 दिनों तक जरूर बोलना है। वैसे तो कृतज्ञता आपकी ज़िंदगी का हिस्सा होना चाहिए। आपको कम से कम 10 मिनट का समय तो इस ब्रह्मांड के धन्यवाद के लिए जरूर निकालना चाहिए, जिसने आपको ये मनुष्य जीवन दिया है। आप 21 दिन तक इन Gratitude Affirmation को करने के बाद हमारे साथ परिणाम Contact us पेज या इंस्टाग्राम पर जरूर शेयर करें। हमें बहुत खुशी होगी। धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.